ठाकुर राम सिंह के योगदान पर प्रकाश

By: Feb 16th, 2018 12:03 am

हमीरपुर के नेरी स्थित शोध संस्थान में जयंती समारोह का धूमल ने किया उद्घाटन, कई विद्वान जुटे

हमीरपुर— हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी तथा ठाकुर जगदेव चंद स्मृति शोध संस्थान नेरी द्वारा संयुक्त रूप से ठाकुर राम सिंह राज्य स्तरीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रो. प्रेम कुमार धूमल मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि ठाकुर राम सिंह एक प्रख्यात इतिहासविद तथा पारंपरिक लोक संस्कृति के विद्वान थे। उन्होंने कहा कि शोध संस्थान नेरी द्वारा अपनी स्थापना के कुछ ही वर्षों में पुस्तक प्रकाशन तथा साहित्य आयोजन आदि कार्यक्रमों के माध्यम से विशेष प्रगति की है। इस दौरान शोध संस्थान नेरी के निदेशक चेतराम गर्ग ने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस संस्थान द्वारा इतिहास दिवाकर शोध पत्रिका का नियमित प्रकाशन किया जा रहा है। इसमें इतिहास तथा लोक साहित्य से संबंधित अनेक विषयों पर विद्वानों के शोध आलेख प्रकाशित हो रहे हैं। संस्थान द्वारा एक शोध पुस्तकालय की स्थापना भी गई है, ताकि शोधार्थियों को साहित्य तथा संदर्भ ग्रंथ उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सुदर्शन गुप्ता ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का संस्थान की ओर से ठाकुर राम सिंह राज्य स्तरीय जयंती समारोह हिमाचल अकादमी की ओर से प्रतिवर्ष मनाए जाने की घोषणा का स्वागत किया। समारोह के दौरान डा. रमेश चंद शर्मा ने ठाकुर रामसिंह कृतित्व एवं व्यक्तित्व विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। वहीं लेखक संगोष्ठी के प्रथम सत्र में प्रदेश भर से विद्वानों ने परिचर्चा में भाग लिया। समारोह के द्वितीय सत्र में भाषा संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक राकेश कोरला की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ। डा. कर्म सिंह सचिव हिमाचल अकादमी ने बताया कि 16 फरवरी को ठाकुर राम सिंह राज्य स्तरीय जयंती समारोह में सीएम जयराम ठाकुर मुख्यातिथि होंगे। डा. ओम प्रकाश शर्मा ठाकुर रामसिंह की इतिहास दृष्टि विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। शुक्रवार के समारोह में डा. पूर्णिमा चौहान सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार विशेष अतिथि होंगी।

देश सेवा में समर्पित कर दिया जीवन

हमीरपुर — पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि इतिहास की विकृतियों को समाप्त करने एवं इतिहास को सही स्वरूप में प्रस्तुत करने के लिए स्व. ठाकुर राम सिंह के प्रयास प्रशंसनीय हैं। उन्होंने हमीरपुर के नेरी स्थिति जगदेव सिंह शोध संस्थान में ठाकुर राम सिंह की जन्मतिथि पर भाषा एवं कला संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्व. ठाकुर राम सिंह अपने आप में ही एक संस्था थे। उन्होंने कहा कि स्व. ठाकुर राम सिंह ने अपना जीवन राष्ट्रसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित किया। उसी कार्य को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने नेरी में शोध संस्थान स्थापित करने का सपना देखा था और एक बहुत बड़ा इतिहासीय शोध का केंद्र यह बन गया है। वहीं प्रो. धूमल ने ठाकुर राम सिंह के साथ की कुछ यादें भी सबसे साझा कीं। इस अवसर पर हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री सहित भाषा एवं कला-संस्कृति विभाग के निदेशक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App