ठियोग में गार्ड ने रंगे हाथ पकड़े वन काटू

By: Feb 27th, 2018 12:02 am

ठियोग — ठियोग के चियोग वन बीट के तहत आने वाले तुगेंश के जंगल में सोमवार सुबह दो वन काटुओं को वन विभाग के कर्मचारियों ने देवदार के पेड़ काटते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवक इसी इलाके के रहने वाले हैं और बताया जा रहा है कि पेड़ काटकर इसकी तस्करी करने की फिराक में थे। थाना प्रभारी ठियोग संतोष कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार सुबह फोरेस्ट गार्ड विनोद कुमार ने अपने दो साथियों संग तुंगेश के जंगल में बल्याना गांव के सुभाष व रोहित को देवदार के पेड़ काटते हुए रंगे हाथों दबोचा। उन्होंने उस समय दो पेड़ काट लिए थे। दोनों को ठियोग पुलिस लॉकअप में रखा गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App