तरगाली में झूणा का दौर

By: Feb 27th, 2018 12:05 am

देव वाद्ययंत्रों की स्वर लहरियों से भगाईं बुरी आत्माएं

बंजार – उपमंडल बंजार का आराध्य शिव स्वरूप देवता बुंगडू महादेव की पारंपारिक व पुरातन झूणा का आयोजन इन दिनों बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। बता दें कि लोग हर रोज देवता बुंगडू महादेव के पास जाकर अपनी मनोकांमना पूरी कर रहे हैं। इन दिनों बंजार के गोशाला में सभी लोग बुंगडू महादेव की मंत्रों, कथाओं, वाद्ययंत्रों तथा मंगलगीतों को गाकर महादेव की स्तुति कर रहे हैं और इस परंपरा का निर्वाहन उपमंडल के चनौन पंचायत पावन तरगाली में चनौन, कडाहिल, देउठा, शरन, गोशाला बंजार, मंजा, बालीचौकी, पलहाच व उपमंडल के पांच कोठी के सैकड़ों श्रद्धालु  देवता बुंगडू महादेव के समक्ष नतमस्तक हर दिन हो रहे है। देवता बुंगडू महादेव के कारकून नरोत्तम नेगी, प्रताप नेगी, उत्तम राम शर्मा, विश्वादेव शर्मा, गूर प्रेम सिंह शर्मा, गिरधारी लाल शर्मा, टेढ़ी सिंह नेगी, हीरा लाल, घनश्याम शर्मा, पूने राम बुडाल, मोहन लाल व अन्य प्रमुख लोगों को कहना है कि इन दिनों तरगाली में देवता बुंगडू महादेव के समक्ष दूर-दूर से भजन मंडलिया आकर पूरे क्षेत्र को भजन मय बना रहे हैं। इन दिनों इस पर्व में वाद्य यंत्रों के माध्यम से कई स्वर लहरियों को शाम सात से लेकर करीब नौ बजे तक बजाई जा रही हैं। देवलुओं की मानें तो इन स्वर लहरियों को बजाने से कई बुरी आत्माएं कोसों दूर भाग जाती हैं। साथ में कई रोगों का निदान भी इस समय होता है। इसके साथ ही क्षेत्र में खुशहाली बनी रहती है। लोग देवता के गूर से देववाणी के माध्यम से अपने-अपने वर्तमान व भविष्य की बातों को सुन रहे हैं। इस मौके पर कई समस्याओं का भी निदान किया जाता है। वहीं, बंजार विस के विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी देवता बुंगडू महादेव के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App