दियोटसिद्ध में मास्टर सलीम ने नचाए भक्त

By: Feb 20th, 2018 12:10 am

दियोटसिद्ध —उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के महंत निवास में मास्टर सलीम की धुनों पर हर कोई नाच उठा। मंहत शिवगिरि महाराज की 14वीं बरसी के उपलक्ष्य पर मास्टर सलीम को बुलाया गया है। महंत निवास में महंत राजेंद्र गिरी महाराज ने सुबह दस बजे ध्वाजारोहण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महंत बरसी में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। महंत निवास में पहुंचे लोगों के लिए लंगर का आयोजन भी किया गया। देश-विदेश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु व संत बाबा की नगरी में आकर नतमस्तक हुए। मास्टर सलीम के गाने सुनहरी जटां वाला जोगिया ने सारे लोगों को पंडाल में नाचने पर मजबूर कर दिया। बाबा के जयकारों के साथ भक्तों का मनोबल बढ़ता जा रहा था। मास्टर सलीम के अलावा पंजाब के मशहूर गायक मुकेश इनायल, हिमाचली गायक पम्मी ठाकुर ने भी भाग लिया। श्रद्धालुओं ने मंहत राजेंद्र गिरिजी महाराज से आशीर्वाद लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App