पंचकूला में स्वच्छता पर कार्यशाला 28 को

By: Feb 24th, 2018 12:02 am

पंचकूला— जिला पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व जिला कुरुक्षेत्र के सफाई कर्मचारियों की स्वच्छता कार्यशाला 28 फरवरी को प्रातः दस बजे कुरुक्षेत्र में आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार के चेयरमैन मनोहर वालजीभाई झाला इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे जबकि विधायक सुभाष सुधा कार्यशाला की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद ने शुक्रवार को सेक्टर एक में स्थित रेड बिशप के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रेरणा से इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जो कि स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के सफाई सैनिकों की भूमिका इस कार्यक्त्रम में अहम है। इसके साथ.साथ उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में भी अहम योगदान दे रहे हैं क्योंकि उनकी कड़ी मेहनत के दृष्टिगत ही इस दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता सैनिकों को प्रोत्साहित एवं उनका मनोबल बढाने व उनकी मांगों व समस्याओं की दिशा में विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यशाला में चार जिलों के ग्रामीण आंचल एवं शहरी क्षेत्र के सफाई कर्मचारी भाग लेंगे, जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र जिले शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App