बड़ू में मनाई 82वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती

By: Feb 11th, 2018 12:05 am

हमीरपुर  – प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा बड़ू में 82वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमारी शारदा माता और आर्य समाज हमीरपुर के अध्यक्ष राजेश नंदा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। त्रिमूर्ति शिव जयंती के उपलक्ष्य पर मुख्यातिथियों द्वारा झंडा फहराया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से शिव का ध्यान भी करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी को काम, क्रोध व लोभ छोड़ने की प्रतिक्रिया भी करवाई गई। बड़ू में मनाए गए इस उत्सव में 40 से ज्यादा सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। इस अवसर पर मदन, अशोक, जगदीश, राजेंद्र, रजनीश, विमला, रेखा व वीना सहित अन्य उपस्थित रहे। ब्रह्मा कुमार मदन ने संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि अब रविवार को सरहेड़ी (गलोड़) में शिव जयंती के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शिवरात्री पर्व के लिए तमाम तैयारियां जोरो-शोरों से की जा रही हैं। हम सभी का सच्चा साथी व सच्चा सहारा एक सत्य परमपिता ही हो सकता है और कोई नहीं। उस सहारे की आशा हमें वह सब कुछ प्रदान कर देगी, जिसकी हमें कई जन्मों से तलाश है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App