भवन निर्माण के खिलाफ उतरा कचहरी व्यापार मंडल

By: Feb 15th, 2018 12:05 am

धर्मशाला –  शहर में पुलिस मैदान के ऊपरी हिस्से में बास्केटबाल कोर्ट की जगह बन रहे आईजी आफिस के विरोध में अब कचहरी व्यापार मंडल भी उतर आया है। कचहरी व्यापार मंडल ने धर्मशाला की जनता की आवाज का सहयोग कर पुलिस मैदान में चल रहे भवन निर्माण को तुरंत प्रभाव में रोकने की मांग की है। व्यापार मंडल प्रधान हरबंस लाल, महासचिव प्रणव सचदेवा, रणधीर डढवाल, रोबिन शर्मा, राजेश मेहता, रजनीश माटा व जोगिंद्र सिंह ने धर्मशाला की जनता की आवाज को अनसुना करने की निंदा की है। इसी मैदान में कचहरी व्यापार मंडल जिला स्तरीय दशहरा मेला का आयोजन करती है, जिसमें मैदान में भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही पुलिस मैदान में शहीद दुर्गामल फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है। व्यापार मंडल ने चेताया है कि निर्माण कार्य जल्द नहीं रुका, तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App