सफेद रंग के कपड़े डालें होली में

By: Feb 25th, 2018 12:15 am

लोगों की इस बदली सोच के चलते अब होली पर भी स्पेशल ड्रेस पहनने का चलन बढ़ रहा है। अगर आप होली के दिन सबसे जुदा नजर आना चाहती हैं तो कैरी कीजिए व्हाइट ड्रेस…

* होली के दिन जो भी  ड्रेस पहनो, वह आप दोबारा शायद ही कभी पहन पाएं, पर इसके बावजूद  होली के नजदीक आते ही युवाओं और बच्चों में कपड़ों की खरीददारी का खासा उत्साह रहता है। आम लोगों में भी बालीवुड की तरह खास परिधानों में होली खेलने का चलन बढ़ रहा है।

* अगर आप होली के दिन सबसे जुदा नजर आना चाहती हैं तो कैरी कीजिए व्हाइट ड्रेस। सफेद कपड़ों में होली खेलना पारंपरिक भी माना जाता है। सफेद रंग शानदार लगता है, गरिमामय लगता है। सफेद रंग सबको भाता है,सब पर फबता है चाहे सेलिब्रिटीज पहन लें या फिर कोई आम आदमी। सफेद रंग सबको आकर्षित करता है और सब पर यह रंग आकर्षक लगता है।

* कोशिश करें कि आप जो भी पहनें वह ट्रांसपेरेंट न हो। आपकी ड्रेस का मैटीरियल थोड़ा मोटा होना चाहिए ताकि रंगों से भीगने के बाद आप चीप न लगें। होली खेलने का मजा सफेद रंग के सूती वस्त्रों में ही है। हर साल होली के अवसर पर युवाओं को  होली से पहले सफेद कुर्तों की मांग में वृद्धि हो जाती है। महिलाएं आमतौर पर होली के दिन एक बार पहनने के लिए सफेद कुर्तों  की मांग करती हैं, जबकि पुरुषों में इसकी मांग सबसे अधिक होती है।

* सफेद रंग प्रतीक है शांति का, सद्भाव का, पवित्रता का और प्रेम का। होली भी प्रतीक है दोस्ती का, खुशियों का, प्रेम-प्यार बढ़ाने का। तभी तो सफेद रंग और होली का रिश्ता बहुत गहरा है। सफेद, ऐसा रंग जिस पर जो भी रंग चढ़ाओ चढ़ जाता है। उसे सजाता है, संवारता है, सुंदर बनता है। होली के रंग भी सफेद पर ही खिलते हैं, जबकि रंगीन कपड़ों पर रंग नहीं दिखते। सफेद कपड़ों में होली खेलने से कपड़ों पर कई प्रकार के रंग लग जाने से सफेद कपड़े रंगीन हो जाते हैं। ऐसे में सफेद कपड़ों का क्रेज और भी बढ़ जाता है। यही कारण है कि लड़कियां अपने लिए सफेद रंग का पारंपरिक सूट और लड़के सफेद कुर्ता पायजामा या पठानी सूट खासतौर पर खरीदते हैं।

* होली के मौके पर पारंपरिक परिधान ही पहने जाएं, तो बढि़या लगता है। लड़कियों के लिए सलवार-कमीज या पायजामी सूट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। सफेद ग्राउंड पर प्रिंटेड कुर्ता भी क्लासिक लुक देगा। लैगिग्स के साथ लांग कुर्ती ट्राई कर सकती हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App