सबका साथ, सबका विकास के नारे से कर रहे काम

By: Feb 26th, 2018 12:05 am

 सोलन —सांसद वीरेंद्र कश्यप ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के दिग्गल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव से काम कर रही है और सबका साथ सबका विकास नारे के साथ काम कर रही है। पंचायतों के विकास कार्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा सीधे तौर पर धनराशि दी जा रही है। उन्होंने का कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश इस वर्ष के बजट में गरीबों पर अधिक ध्यान और हर व्यक्ति प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना से जोड़ा गया है, जिसमें प्रत्येक का पांच लाख का बीमा किया गया है। उन्होंने सांसद निधि से ग्राम पंचायत चमदार के विकास कार्यों के लिए तीन लाख रुपए, जधेड़ सड़क को 1.50 लाख रुपए, बदोखरी पंचायत में जंजघर के लिए दो लाख रुपए, त्युम से दातल एक लिंक रोड के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। सांसद के समक्ष प्रदेश भाजपा सचिव रतन पाल ने क्षेत्र की समस्याओं को रखा।  इसके उपरांत दिग्गल क्षेत्र की दूसरी जनसभा मटुली में पहुंचने पर सांसद वीरेंद्र कश्यप तथा प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल और उनके साथ आए वरिष्ठ पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए रतन सिंह पाल ने सांसद का स्वागत किया तथा उनके आग्रह पर क्षेत्र में आने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की सात पंचायतों के प्रवास के बाद शीघ्र ही परगणा मलौण की पांच पंचायतों में सांसद के कार्यक्त्रम आयोजित करवाए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सचिव रतन पाल, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अमर सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष बाबू राम, जिला उपाध्यक्ष राजेश महाजन मंडल महासचिव डीके शर्मा, इंद्र पाल शर्मा, अजीत शर्मा, सुरेश जोशी, भगत सिंह, सुंदर राम, देवेंद्र ठाकुर, सोनिया, चेतराम, ज्वाला प्रसाद, राजेंद्र धीमान, श्याम लाल व सुरेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App