सौगातें देने 11 को बंगाणा आएंगे सीएम

By: Feb 9th, 2018 12:05 am

बंगाणा – प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 11 फरवरी को कुटलैहड़ की जनता को करोड़ों की सौगात देंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। कुटलैहड़ में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्रवासियों को खासी उम्मीदे हैं। बंगाणा में एक बजे मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहली बार कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इससे चलते इस दौरे को ऐतिहासिक माना जा रहा है। पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भाजपा के कार्यों को तरजीह नहीं मिलने के आरोप लगते रहे हैं। इसके चलते इस क्षेत्र में विकास की अनदेखी की चर्चा रही है। इसके चलते अब भाजपा सरकार बनने पर जनता को उम्मीद है कि अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर क्षेत्र की तमाम समस्याओं का निवारण करेंगे। इसमें मंदली-लठियाणी पुल वर्षों से लंबित है। एक साइन बोर्ड लगातार इस पुल को लेकर वर्षों से राजनीति होती रही है। वहीं, बंगाणा से हमीरपुर दूरी को कम करने को लेकर पीपलू में सुरंग का बनाने का मामला भी लंबित पड़ा हुआ है। इस उपमंडल में आज दिन अग्निशमन केंद्र की कमी हमेशा खलती रही है। कई बार सर्वे होने के बावजूद भी यह प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पाई है। वन विभाग द्वारा बनाई गई वाटिका को भी विकसित नहीं किया गया है। वहीं, बंगाणा में मिनी सचिवालय, बस स्टैंड, रोजगार कार्यालय, सब्जी मंडी भी की दरकार है। वहीं, कई पुलों, सड़कों को भी स्वीकृति मिल सकती है। हालांकि प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास पंचायती राज, पशु पालन एवं मत्स्य मंत्री कुटलैहड़ से लगातार चौथी बार जीते हैं। विकास को लेकर हर जनसभा में जनता को आश्वासन दिया है जिसकी मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान पूरा होने की उम्मीद है।

दो बार हुई घोषणा, नहीं हुआ शिलान्यास

पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दो बार बंगाणा को मिनी सचिवालय की घोषणा हुई। लेकिन यह घोषणा पूरी नहीं हो पाई। इसके अलावा पानी की पेयजल योजना का धुंधला पंचायत में शिलान्यास हुआ था। लेकिन उसका काम भी आज तक शुरू नहीं हुया। बंगाणा में अग्निशमन केंद्र खोलने की भी दो बार घोषणा हुई। लेकिन यह घोषणा भी पूरी नहीं हुई। किसी भी घोषणा को अमलीजामा नहीं पहनाया गया।

कुटलैहड़ में पेयजल सबसे बड़ी समस्या

कुटलैहड़ में जनता को पानी की सबसे बड़ी समस्या है। पिछले पांच वर्षों में जनता ने पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची रही है। उससे निजात दिलाने के लिए भी कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ के लिए पानी को योजनाओं का खाका तैयार कर लिया है। आईपीएच विभाग उन योजनाओं का भी शिलान्यास करवा सकता है। धुंदला जिला पार्षद वार्ड के लिए व्यास नदी से पानी सप्लाई होगा। इस पेयजल योजना का काम भी युद्ध स्तर पर चल चुका है। वहीं, थानाकलां वार्ड के लिए भी कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने 13 करोड़ की पेयजल योजना बनाने की घोषणा की है। उसका भी शिलान्यास हो सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App