होली दौरे पर आएंगे जिया लाल, होगा भव्य स्वागत

By: Feb 1st, 2018 12:05 am

भरमौर— विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली मर्तबा भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जिया लाल कपूर दो फरवरी को होली घाटी की ओर रूख करेंगे। विधायक के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश है और उनके स्वागत को लेकर जोर-शोर से तैयारियां आरंभ कर दी गई है। वहीं घाटी में भाजपा नेताओं ने एक बैठक कर विधायक के स्वागत को लेकर पूरी रणनीति तैयार कर ली है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत ठाकुर ने कहा है कि विधायक के होली आगमन पर उनका जबरदस्त स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता में विधायक के आगमन को लेकर भारी जोश है। चरणजीत ठाकुर ने कहा कि घाटी में आने पर जिया लाल कपूर को जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक दिवसीय कार्यक्त्रम के तहत जिया लाल कपूर लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में होली क्षेत्र की जनता ने जिया लाल कपूर का भरपूर सहयोग किया है और क्षेत्र की पंचायतों से बडी लीड दी है। लिहाजा इस दौरान जिया लाल कपूर यहां पर मतदाताओं का आभार भी प्रकट करेंगे। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के विधायक निर्वाचित होने के बाद जिया लाल कपूर का होली घाटी में पहला दौरा है। होली घाटी भाजपा का गढ रही है और यहां पर विस चुनाव में भी पार्टी को मतदाताओं को भरपूर समर्थन मिला है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App