भरेड़ी कस्बे में खुले एसबीआई शाखा

By: Feb 6th, 2018 12:05 am

भोरंज  – भरेड़ी कस्बे में एसबीआई की शाखा खोलने की मांग ने फिर से जोर पकड़ लिया है। राष्ट्रीयकृत बैंक खोलने की मांग लंबे अरसे से चली आ रही है। भरेड़ी में 13 पंचायतों के लोग खरीददारी और बैंकों से लेन-देन करने आते हैं, लेकिन एटीएम से रुपए न निकलने से उनको निराशा हाथ लगती है और खरीददारी के लिए अन्य बाजारों का रुख करना पड़ता है। किसानों, पेंशनधारकों, व्यापारियों तथा छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की मांग है कि यहां यदि एक और राष्ट्रीयकृत बैंक और एटीएम खोली जाए। यहां एक प्राइवेट कालेज, एक निजी हाई स्कूल और दो सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विद्युत सब-डिवीजन और दो-तीन कम्प्यूटर अकादमियां हैं। भरेड़ी में जिला हमीरपुर के अलावा जिला मंडी और बिलासपुर से भी लोग खरीददारी करने आते हैं। भरेड़ी का एकमात्र एटीएम या तो खराब रहता है या इसमें कैश नहीं होता है। यही नहीं, त्योहारी सीजन में तो बुरा हाल होता है। इसलिए जनहित में देखते हुए यहां पर राष्ट्रीय बैंक आवश्यक है। क्षेत्र के लोगों राजेश, अनिल, सुमित, रमित, राज कुमार, विनय, ललित, विनोद कुमार, अनुज, पवन, बलबीर, राकेश, संजीव, टेकचंद, सुरेश, धर्म चंद इत्यादि ने भरेड़ी में राष्ट्रीयकृत बैंक और एटीएम खुलवाए जाने की मांग की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App