अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि बंद हो

By: Mar 13th, 2018 12:01 am

ब्राह्मण सभा ने सरकार से उठाई मांग, आर्थिक आरक्षण पर जोर

घुमारवीं – अंतरजातीय विवाह पर दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को अविलंब बंद किया जाए। इससे परिवार टूट रहे हैं, जो कि देश व प्रदेश के हित में नहीं है। यह आग्रह हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा ने प्रदेश सरकार से किया है। वहीं ब्राह्मण सभा कार्यकारिणी की बैठक घुमारवीं के हारकुकार में संतोषी माता मंदिर परिसर में प्रदेश अध्यक्ष पंडित गुण प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि जातिगत आरक्षण, जो 67 वर्षों से दिया जा रहा है, इससे अमीर-गरीब की खाई में अंतर बढ़ता जा रहा है, इसे आर्थिक आधार पर दिया जाए। प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार से मांग भी की गई कि ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की अवधि फरवरी, 2017 में समाप्त हो चुकी है, इसलिए उक्त बोर्ड का पुनर्गठन शीघ्र किया जाए। इसमें ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बिलासपुर एसआर शर्मा, उत्तरी भारत की  प्रभारी डा. चित्रलेखा शर्मा, महासचिव पंडित शेषराम अवस्थी, एसडी शर्मा, शिव कुमार, चंपा शर्मा, प्रिंस शर्मा, खेमराज शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, मोहनलाल शर्मा, जगदीश शर्मा, चैतन दीप, उत्तम चंद शर्मा, गीताराम शर्मा, जयकिशन शर्मा, रुद्रमणि, चेतराम शर्मा, ऐके गोस्वामी, हीरालाल शर्मा, चमन लाल शर्मा, एसपी शर्मा, सतीश शर्मा, श्याम लाल शर्मा, सुंदर लाल डोगरा, डा. अश्वनी डोगरा, हरिराम शर्मा, प्यारे लाल शर्मा, अंकुश शर्मा, रमेश शर्मा, विषंभरदत्त शर्मा, हरदेव, रूपलाल भारद्वाज, आरएल भारद्वाज, धनीराम, बंसीलाल शर्मा, रविंद्र शर्मा, प्रकाश चंद, दौलत राम पाठक, ओमप्रकाश गर्ग, अनिल शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, अंजु शर्मा, गिरजा शर्मा, मीना वशिष्ठ, अंजना शर्मा, मनमोहन गौतम, जगदीश गौतम, राजेश गर्ग, अश्वनी शर्मा, जयपाल, नंदलाल शर्मा, डीडी शर्मा, जितेंद्र वशिष्ठ, केडी शर्मा, लेखराज, ओमप्रकाश शर्मा, माया शर्मा, नलिनी शर्मा, राकेश शर्मा, चंद्रशेखर, अनंतराम मिश्रा, रामनाथ मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App