अनुराग ठाकुर हिमाचल  हाकी के नए अध्यक्ष

By: Mar 31st, 2018 12:05 am

ऊना— प्रदेश हाकी एसोसिएशन के अब नए अध्यक्ष सांसद अनुराग ठाकुर होंगे। इससे पहले अनुराग ठाकुर हाकी एसोसिएशन के महासचिव पद पर तैनात थे। एसोसिएशन की पूर्व अध्यक्षा विद्या स्टोक्स के पद छोड़ने के बाद सांसद अनुराग ठाकुर की ताजपोशी हुई है। ऊना में हाकी एसोसिएशन की बैठक में सांसद अनुराग ठाकुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत्तपाल सत्ती को हाकी एसोसिएशन का संरक्षक, कांगड़ा से राजेश शर्मा उपाध्यक्ष, रमेश पठानिया महासचिव व राजा सिंह कोषाध्यक्ष, राजेश भंडारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुमन पूरी, राजेश ठाकुर और सुमन कपिल को उपाध्यक्ष, ऊषा बारोवालिया और सुनीता ठाकुर संयुक्त सचिव, महासचिव रोमेश पठानिया को चुना गया। इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता हिमाचल हाकी खेल को बुलंदियों पर पहुंचाना है। हाकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह, दीपक ठाकुर ने हाकी खेल में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश, देश का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि अभी तक एस्ट्रोटर्फ जो ऊना और शिमला के शिलारू में ही है उसका प्रदेश के अन्य जिलों में निर्माण किया जाए। खेल विभाग के पास करोड़ों का बजट है, जिसे खेलों के उत्थान के लिए खर्च किया जाएगा। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी एमपी भराडि़या, सतिंद्र त्रिहान, सुमित शर्मा, मनोज, पुनीत सेठी, सोहन नेगी, विक्रम, तेजवंत नेगी, विजय सोनी, मंगल शर्मा, सुमन पूरी, सुरेश, पंकज सकलानी, राजेश भंडारी, डा. राजेश शर्मा, एसएस पठानिया, तेज प्रकाश चोपड़ा, हरीश चंद्र सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App