अनुराग ठाकुर होंगे प्रदेश हॉकी एसोसिएशन के नए अध्यक्ष

By: Mar 30th, 2018 2:44 pm

ऊना-प्रदेश हॉकी एसोसिएशन के नए अध्यक्ष अब सांसद अनुराग ठाकुर होंगे। एसोसिएशन की पूर्व अध्यक्षा विद्या स्टोक्स द्वारा यह पद छोडऩे के बाद सांसद अनुराग ठाकुर की ताजपोशी इस पद पर हुई है। ऊना में आयोजित हुई हॉकी एसोसिएशन की बैठक में सांसद अनुराग ठाकुर को प्रदेश हॉकी एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत्तपाल सत्ती को हॉकी एसोसिएशन का संरक्षक, रमेश पठानिया को महासचिव व राजा सिंह को कोषाध्यक्ष चुना  गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App