अबीर-गुलाल के रंग मेें रंगी राजधानी

By: Mar 4th, 2018 12:10 am

शिमला के रिज और बाजारों में टोलियों में मनाई होली, डीजे की धुनों पर झूमे छात्र

शिमला  —प्रदेश में जहां सभी जगहों पर होली के त्योहार की धुम रही वहीं राजधानी शिमला में भी यह रंगों का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस  वर्ष भी होली के पर्व की रौनक दो दिनों तक रही। प्रदेश के कुछा स्थानों पर होली गुरुवार तो राजधानी शिमला सहित अन्य जगहों पर शुक्रवार को मनाई गई। दो दिनों तक रंगों के इस त्योहार होली का खुमार सब  पर दिखा। राजधानी शिमला में होली पर्व पर हर कोई रंगों में रंगा नजर आया। खासकर युवक-युवतियों पर इस पर्व का खुमार ऐसा रहा कि युवा वर्ग रिज मैदान पर होली खेलते नजर आए। शिमला में सड़क हो या कोई मोहल्ला हर जगह लोग होली का जश्न अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाते नजर आए। हर वर्ग ने जहां एक दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाइयां दी वही डीजे की धुनों पर थिरक कर इस पर्व की खुशियां लोगों ने मनाई। शिमला के मुख्य बाजारों सहित उपनगरों में भी होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह ही होली पर्व पर लोग टोलियों में अपनी गली और मोहल्लों से रंग गुलाल लेकर निकले और परिवार, रिश्तेदार और मित्रों को रंग लगाकर होली की बधाई दी। युवा वर्ग मालरोड और रिज पर नाचते गाते एक दूसरे को रंग लगाते इस पर्व का जश्न मनाते रहे। युवाओं ने बाजारों में टोलियों में निकलकर एक दूसरे को रंग लगाकर इस पर्व की खुशी एक दूसरे से साझा की। इस अवसर पर कई तरह के आयोजन भी विशेष रूप से होली को खास बनाने के लिए शहर में किए गए। लोगों ने पे्रम और सौहार्द से एक दूसरे को गुलाल लगाकर इस पर्व को मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने भी खूब मस्ती की और सूखे रंगों के साथ पानी में रंगों को मिलाकर खूब पिचकारियां चलाकर सबको होली के रंग में रंगा। स्थानीय लोगों को मंदिरों में जाकर पहले भगवान को गुलाल अर्पित किया और होलिका दहन की परंपरा को भी पूरा किया। इसके बाद ढोल नगाड़ों पर झूमते नाचते हुए होली का पर्व मनाया।

पर्यटकों पर भी खूब चढ़ा होली का रंग

शिमला में जहां युवाओं और स्थानीय लोगों पर रंगों के त्योहार होली का खुमार चढ़ा। वहीं, शिमला में घूमने के आए पर्यटकों के साथ ही विदेशी पर्यटक भी इस रंग में खुद को रंगने से नहीं बचा पाए। रिज मैदान पर विदेश से आए पर्यटकों ने भी होली खेली और एक दूसरे को रंगों से खूब रंगा। इस दौरान पुलिस भी रिज पर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रही।

डीजे की धुनों पर दिन भर नाचे

होली पर जहां राजधानी रंगों से सरोबार नजर आई तो वहीं लोगों ने इस दिन को खास बनाने के लिए मनोरंजन के लिए डीजे का भी प्रबंध किया। घरों व बाजारों में लोग डीजे की धुनों पर दिनभर थिरकते नजर आए।

छात्र संगठनों ने अलग अंदाज में मनाई होली

होली पर्व पर अवकाया रहने के चलते जहां कालेज छात्रों ने अपने दोस्तों के साथ होली गुरुवार को ही मना ली थी। वहीं शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र संगठनों ने सभी छात्रों के लिए होली पर्व खास बना दिया। एसएफआई ने जहां सभी धर्मों को एक समान संदेश दे कर छात्रों के साथ होली मनाई तो वहीं एबीवीपी ने भी सभी कुरिर्तियों को होलिका दहन में जला कर  सभी छात्रोें के साथ मिल कर होली का जश्न मनाया। इस दौरान कैंपस के साथ-साथ होस्टलों में भी सभी छात्रों ने मिल कर होली मनाई। पुलिस कर्मियों का सुरक्षा पहरा भी इस दौरान छात्रों पर रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App