अभिमन्यु मिस्टर एंड पलक मिस फेयरवेल

By: Mar 30th, 2018 12:05 am

ऊना – वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में गुरुवार को जमा दो के बच्चों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जमा एक के विद्यार्थियों ने जमा दो के छात्रों का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। अभिमन्यु ने मिस्टर फेयरवेल तथा पलक को मिस फेयरवेल चुना गया। जबकि अखिलेष राणा को मिस्टर एकेडमिक्स व छाया रायजादा को मिस एकेडमिक्स चुना गया। सुतीक्षण को मिस्टर पर्सनैल्टी व पल्लवी राणा को मिस पर्सनैलिटी बनाया गया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी। स्कूल प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है, इसलिए हमेशा कड़ी मेहनत करते रहें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App