अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सिहुंता का विस्तार

By: Mar 29th, 2018 12:05 am

सिहंुता —अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की सिहंुता खंड इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार धीमान ने कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। नवगठित कार्यकारिणी में महासंघ को समर्पित व कर्मठ सदस्यों को अधिमान देकर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। महासंघ की घोषित कार्यकारिणी में आशु गुप्ता को वरिष्ठ उपप्रधान, सुभाष चंद, अमरनाथ व करनैल सिंह को उपाध्यक्ष, बनाया गया है। वहीं प्रीतम सिंह मुख्य सलाहकार, अर्जुन सिंह कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार प्रेस सचिव, वीरेंद्र कुमार संयुक्त सचिव, शशिपाल प्रचार सचिव, करनैल सिंह कानूनी सलाहकार और प्रदीप कुमार को वित्त सचिव का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा हाजरी राम, ऊधम सिंह, गिरधारी लाल, नरैण सिंह, पुष्पिंद्र सिंह, भीमो राम व कपिल देव को कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर स्थान दिया गया है। खंड इकाई के प्रधान अशोक धीमान ने पदाधिकारियों व सदस्यों से र्ईमानदारी व कर्त्तव्यनिष्ठा से कार्य कर महासंघ को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नवगठित कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन कर्मचारियों से जुड़ी मांगों व समस्याओं पर चर्चा कर भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को जिला व राज्य कार्यकारिणी के माध्यम से सरकार के समक्ष उठाकर हल करवाया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App