अर्पिता बर्लिन में करेंगी पीएचडी

By: Mar 11th, 2018 12:01 am

दुलैहड़ — जिला ऊना के संतोषगढ़ नगर की अर्पिता बर्लिन के उच्च कोटि के शोध संस्थान में जीवन विज्ञान विषय में पीएचडी करेंगी। अर्पिता की पढ़ाई का सारा खर्चा जर्मन सरकार उठाएगी। अर्पिता ने इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली में जीवन विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की है। अब अर्पिता बर्लिन में पीएचडी की पढ़ाई करेंगी। अर्पिता ने जमा दो कक्षा तक की शिक्षा संतोषगढ़ नगर के एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राप्त की है। एसडी स्कूल के प्रधानाचार्य आरपी शर्मा ने बताया कि शुरू से ही अर्पिता पढ़ाई के क्षेत्र में अव्वल रही हैं। अर्पिता ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने दादा, दादी माता-पिता प्रधानाचार्य आरपी शर्मा को दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App