आज भी रंग दिखाएंगे सूर्यदेव

By: Mar 29th, 2018 12:20 am

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

शिमला—  मार्च महीने में समूचा प्रदेश गर्मी की चपेट में आ गया है। प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में प्रचंड धूप ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। उधर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के मध्य व मैदानी इलाकों में गुरुवार को भी चिलचिलाती गर्मी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दो दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।  मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं केलांग में 1.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया और ऊना में उच्चतम तापमान 36.0 डिग्री अंकित किया गया। मौसम विभाग ने तीन अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। बुधवार को खिली धूप से लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। प्रदेश के शिमला में बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.8, सुंदरनगर 11.6, भुंतर 10.6, कल्पा 5.4, धर्मशाला 11.2, ऊना 14.4, नाहन 18.3, केलांग 1.9, पालमपुर 15.0, सोलन 11.0, मनाली 4.2, कांगड़ा 15.5, मंडी 12.8, बिलासपुर 14.4, हमीरपुर 14.5, चंबा 12.1, डलहौजी 11.2 व कुफरी में 9.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं  शिमला का अधिकतम तापमान 23.0, सुंदरनगर 31.5, भुंतर 31.0, कल्पा 2.0, धर्मशाला 22.4, ऊना 36, नाहन 28.8, सोलन 28.6, कांगड़ा 31.6, बिलासपुर 32.6, हमीरपुर 32.6, चंबा 29.7, डलहौजी 16.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज  किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App