एक हजार गांवों में बनेंगे अखाडे़

By: Mar 25th, 2018 12:02 am

रोहतक में समाज सेवक राजकुमार की प्रतिमा के अनावरण के दौरान बोले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

चंडीगढ़— हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष के दौरान प्रदेश के एक हजार गांवों में व्यायाम शालाएं स्थापित जाएगीं। बैशाखी के पावन अवसर पर 13 अप्रैल को प्रदेश के 360 गांवों में एक साथ व्यायामशालाएं संचालित कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी रोहतक गांव भाली आनंदपुर में समाज सेवी मास्टर राजकुमार सहारण की प्रतिमा का अनावरण करने दौरान दी जनसमूह को सबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने अधिग्रहण नीति में बदलाव किया है, इस नीति के तहत कोई भी ग्राम पंचायत विकास कार्यों के लिए भूमि उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को भूमि अधिग्रहण का लालच छोड़कर विकास कार्यो के लिए भूमि प्रदान करने हेतु आगे आना चाहिए। विकास कार्यो के लिए दी जाने वाली जमीन भी उन्हीं लोगों के लिए विकसित की जाएगी और विकास कार्यो का लाभ उसी क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं आदि क लिए व्यायाम करने के लिए पहले ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत खेलों एवं शारीरिक बल को बढ़ावा देने के लिए अनेक तरह के अखाड़े एवं अन्य केंद्र चलाये जाते थे, लेकिन वर्तमान में इन केंद्रों पर लोगों द्वारा अवैध कब्जे कर लिए गए है। शहवरी क्षेत्रों में खेल स्टेडियम का निर्माण होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रूझान भी कम होता दिखाई दे रहा है। इसी लिए सरकार ने नई खेल नीति के अनुसार पांरगत खेलों को प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि व्यायामशाला खोलने के लिए ग्राम पंचायतों को दो एकड़ भूमि का प्रस्ताव प्रदान करना अनिवार्य है। इस अवसर पर केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, हरियाणा के सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन रामअवतार वाल्मीकि, राजकमल, राजकुमार कपूर, रणबीर ढाका, बंसी विज, जोगेंद्र सैनी, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल]ग राजकुमार, सेवानिवृत जिला न्यायवादी बलवान सिंह सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

अस्पतालों में नहीं होगी डाक्टरों की कमी

चंडीगढ़ — हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के टोहाना व अंबाला में दो पशु चिकित्सा महाविद्यालय खोले हैं। जिनमें वीएलडीए का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पशु अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए सरकार का यह सार्थक प्रयास है। मनुष्यों की तरह पशुधन को भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिले और विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पशु अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी रोहतक के गांव भाली आनंदपुर में समाज सेवी मास्टर राजकुमार सहारण की प्रतिमा का अनावरण करने दौरान दी। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन रामअवतार वाल्मीकिए राजकमल, राजकुमार कपूर, रणबीर ढाका, बंसी विज, जोगेंद्र सैनी, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, धर्मबीर हुड्डा, सूबे सिंह, सूरजमल, महासिंह,  सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App