एक ही दिन मनाई जाए होली

By: Mar 7th, 2018 12:05 am

सुजानपुर  — सुजानपुर में हर वर्ष मनाए जाने वाले होली पर्व को अब जिला भर के लोग एक ही दिन मनाएंगे। अब इस पर्व को कलेंडर के अनुसार ही पूरे जिला में मनाया जाएगा। हर बार होली पर्व को मनाने को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ता है। इस पर्व को स्कूल व कालेज अलग दिन होली मनाते हैं। राजनीतिक व सरकारी अमला अलग दिन होली मनाता है, जबकि हमीरपुर शहर के व्यापारी व आम जनता अलग दिन होली मनाते हैं। मेला अधिकारी व उपमंडलाधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि जल्द ही होली पर्व को एक साथ मनाने के लिए सभी को इकट्ठा कर बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमे पर्व को एक ही दिन मनाने के लिए लोगों से बात की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App