ऑस्कर में ‘दि शेप ऑफ वॉटर’ ने लगाई आग

By: Mar 6th, 2018 12:08 am

सर्वश्रेष्ठ फिल्म; बेस्ट स्कोर, प्रोडक्शन डिजाइन व डायरेक्टर का जीता अवार्ड, मिले थे 16 नॉमिनेशन

बेस्ट फिल्म : दि शेप ऑफ वॉटर

मनोरंजन जगत का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित ऑस्कर अवार्ड में इस बार फिल्म ‘दि शेप ऑफ वॉटर’ की धूम रही। इस फिल्म को सबसे ज्यादा 13 नॉमिनेशन मिले हैं और इसे बेस्ट फिल्म व फिल्म के निर्देशक गिलियेरमो देल तोरो को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया। प्रोडक्शन डिजाइन का अवार्ड भी इसी फिल्म को मिला। साथ ही इसे बेस्ट स्कोर अवार्ड भी दिया गया। 90वें ऑस्कर अवार्ड के कार्यक्रम का आयोजन कैलिफोर्निया के डॉल्बी थियेटर में किया गया है। मशहूर अभिनेता गेरी ओल्डमैन को ‘डार्केस्ट ऑवर’ में विंस्टन चर्चिल की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है तो फ्रांसिस मकडोर्मंड को फिल्म ‘थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का पुरस्कार सैम रॉकवैल को ‘थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी’ फिल्म के लिए दिया गया तो सर्व श्रेष्ठ सह अभिनेत्री का सम्मान एलिसन जैनी को ‘आई, टोन्यो ’ के लिए मिला। बेस्ट बेस्ट डाक्यूमेंट्री (फीचर) का पुरस्कार इकारस को मिला है। फॉरेन लैंग्वेज की श्रेणी में चिली की फिल्म ‘अ फंटास्टिक वूमन’ ने मारी बाजी। दि शेप ऑफ वॉटर फिल्म को प्रोडक्शन डिजाइन और ऑरिजनल स्कोर के क्षेत्र में भी पुरस्कार मिले। वहीं बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का पुरस्कार ‘ब्लेड रनर 2049’ के लिए रोजर ए. डिकिंस को मिला। बेस्ड एडिटिंग के लिए ‘डनकर्क’ के ली स्मिथ तथा बेस्ट एनिमेटेड फिल्म ‘कोको’ के लिए ली उनकिर्च और डार्ला के एंडरसन को सम्मानित किया गया।

कहानी

फिल्म की कहानी अमरीकी कोल्ड वॉर के दौरान की है, जो एक गूंगी महिला एलिसा (सैली हॉकिंस) के इर्द-गिर्द घूमती है। एलिसा अमेरिका के बाल्टीमोर की एक गुप्त लैबलेटरी में चौकीदार का काम करती है। एलिसा की जिंदगी में नया मोड़ तब आता है, जब वह एक रहस्यमयी समुद्री जीव से प्यार करने लगती है। इस समुद्री जीव को साउथ अमरीका से कर्नल रिचर्ड स्ट्रिकलैंड (माइकल शैनन) लाए हैं। ये जलीय जीव (डग जोंस) नदी के किनारे बसे कबीलों का देवता है, जिसे प्रयोगशाला में बंदी बनाकर उसे टॉर्चर किया जा रहा है। गूंगी एलिसा के जिंदगी में कोई नहीं होता, ऐसे में वो इस समुद्री जीव के प्यार में पड़ जाती है। समुद्री जीव एलिसा को यह एहसास कराता है कि वह भी खास है और प्यार पाने का हक रखती है। जीव और एलिसा के बीच की इमोशनल बांडिंग ही इस फिल्म की यूएसपी है, जिसे फिल्म के डायरेक्टर ने बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है। जैसी ही एलिसा को अहसास होता है कि उस जीव की जान खतरे में है वो उसे लैब से निकालकर अपने घर ले आती है। एलिसा उस जीव को अपने बाथटब में नमक के पैकेट के साथ रखती है और सोचती है कि बाद में उसे समुद्र में छोड़ देगी। समय के साथ एलिसा को पता चलता है कि उस समुद्री जीव में रहस्यमई शक्तियां हैं। एलिसा अपने बाथरूम में उस जीव के साथ संबंध भी बनाती है। कुछ समय बाद जीव की तबीयत बिगड़ने लगती है तो वह उसे समुद्र में छोड़ने के लिए जाती है, लेकिन कर्नल स्ट्रिकलैंड उन्हें ढूंढ लेता है। कर्नल स्ट्रिकलैंड एलिसा और उस जीव पर गोली चलाता है, लेकिन जीव पर गोली का कोई फर्क नहीं पड़ता और वह कर्नल को मार देता है। इसके बाद वह जीव एलिसा को समुद्र में ले जाता है और जैसे ही वह एलिसा के घावों को भरता है तो वह अपने गलफड़ों से सांस लेने लगती है। जीव की रहस्यमई शक्तियों के बदौलत एलिसा भी एक समुद्री जीव बन जाती हैं और उसके साथ अपनी बाकी की जिंदगी बिताती है।

जानकारी को नेट पर मारामारी

90वें ऑस्कर अवार्ड्स 2018 को दुनिया भर के लोगों ने लाइव देखा। इन अवार्ड्स को लेकर आम लोगों की दीवानगी आप इसी बात से समझ सकते है कि पांच मार्च की सुबह से ऑस्कर अवार्ड लगातार गूगल की टॉप सर्चिंग में रहा। हालांकि, इंडिया में इसका टाइम तड़के छह बजे से था, लेकिन इसके बावजूद लोग लगातार ऑस्कर को लेकर सर्च करते रहे।  दोपहर होते तक भी ऑस्कर अवॉर्ड टॉप सर्चिंग का हिस्सा रहा। यहां तक की टॉप 15 सर्चिंग की वर्ड्स की लिस्ट में ऑस्कर और उससे जुड़ी बातें, फिल्में और सेलेब्स को लेकर लोग सर्चिंग करते रहे। अगर इन आंकड़ों पर नजर डाले तो पता चलता है कि केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में ऑस्कर से रिलेटेड खबरें सबसे ज्यादा सर्च की गईं।

ये भी खास

 बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन : दि शेप ऑफ वॉटर

 बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म : अ फंटास्टिक वूमन (चिली)

 बेस्ट एनीमेटेडेट फीचर फिल्म : कोको (डिज्नी)

 बेस्ट एडिटिंग : ली स्मिथ (डनकिर्क)

 बेस्ट विजुअल इफेक्ट : ब्लेड रनर 2049

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन : फैंटम थ्रेड

मेकअप-हेयर स्टाइलः डार्केस्ट ऑवर

 बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले : जॉर्डन पील (गेट आउट)

शशि कपूर-श्रीदेवी को श्रद्धांजलि

ऑस्कर समारोह में शशि कपूर और श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी गई। शशि कपूर का चार दिसंबर और श्रीदेवी का 24 फरवरी को निधन हो गया था। दोनों एक्टर्स के फिल्मों में योगदान को याद किया गया। शशि कपूर ने हालीवुड की कई फिल्मों दि हाउसहोल्डर, शेक्सपीयर वल्लाह, दि गुरु, बांबे टॉकीज और इन कस्टडी में काम किया था। संगीतकार एडी वेडर ने दुनिया को अलविदा कह चुके इन भारतीय सितारों को श्रद्धांजलि दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App