चंबा में अढ़ाई किलो चरस संग युवक धरा

By: Mar 4th, 2018 12:10 am

चंबा— पुलिस की एसआईयू सैल की टीम ने परिवहन निगम की बस में सवार एक व्यक्ति से दो किलो 530 ग्राम चरस पकड़ी है। जानकारी के अनुसार एसआईयू सैल की टीम ने बालू पुल के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान अमृतसर की ओर जा रही बस को निरीक्षण हेतु रोका गया। पुलिस को देखकर बस में सवार जय राम वासी गांव जनवास घबरा गया। पुलिस जब उसकी शक के आधार पर तलाशी ली। तो उसके कब्जे से दो किलो 530 ग्राम चरस बरामद की। जय राम के खिलाफ चरस तस्करी को लेकर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे रिमांड पर लेने के लिए अदालत में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। उधर, जिला पुलिस कप्तान डा. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस नशा माफिया के खिलाफ नजर रखे हुए है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नशा माफिया को किसी सूरज में बख्शा नहीं जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App