जयराम सरकार से न उलझें इंटक नेता

By: Mar 11th, 2018 12:01 am

परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर की को दोटूक

बिलासपुर— इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेश के नेता प्रदेश की श्रमिक एवं कर्मचारी हितैषी जयराम सरकार के सत्ता संभालने के बाद छटपटाते हुए नजर आ रहे हैं। अब हताश और निराशा में बयानबाजी के जरिए श्रमिकों को भ्रमित करने के असफल प्रयासों में जुट गए हैं, लेकिन उनके यह मंसूबे कभी भी पूरे नहीं हो पाएंगे। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने इंटक नेताओं की बयानबाजी पर कड़ा पलटवार किया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि लंबे अरसे से खामोश और हाशिए पर पहुंचे लोग अब गलतफहमी में अपने को चर्चा में लाने की असफल कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश में पूर्व कांगे्रस सरकार के समय अत्याचारों और अन्याय से परेशान हजारों कर्मचारियों ने ही कांग्रेस सरकार का तख्ता पलटा है। उन्होंने कहा कि श्रमिक हितैषी होने का दम भरने वाली इंटक उस समय कहां सोई थी, जब एचआरटीसी में न्यूनतम वेतन अधिनियम का भी पालन नहीं हुआ और घोर शोषण ने निगम के कर्मचारियों को बंधुआ मजदूर बनाकर रख दिया था। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के अन्याय के खिलाफ 14 जून, 2016 की हड़ताल के बाद दर्जनों कर्मचारियों को डिसमिस और निलंबित करने के साथ साथ सैकड़ों परिवहन कर्मियों को कोर्ट कचहरी के झमेलों में फंसाकर निगम में भय और आतंक का माहौल बना दिया था, तो उस दौरान इंटक के लोग मूकदर्शक किस मजबूरी में बने रहे। शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि अब हिमाचल में कर्मचारी हितैषी सरकार ने सत्ता की बागडोर संभाली है और सत्ता संभालते ही सरकार ने कर्मचारी हितैषी निर्णय लेकर सबको सेवा में बहाल कर न्याय प्रदान किया है। कर्मचारियों के हित में अहम निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के सकारात्मक रुख के चलते कर्मचारियों से संपर्क और संवाद के रास्ते भी खुल गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App