जहां महिलाओं को सम्मान, वहीं खुशहाली का वास

By: Mar 9th, 2018 12:05 am

पंडोह – जिस परिवार में महिलाओं का सम्मान होता है वह परिवार खुशहाल परिवार होता है। पुरातन काल से ही महिलाओं को समाज में प्रथम स्थान मिला है। आज भी महिलाओं को अधिक सम्मान देना आवश्यक है। यह बात अपने संबोधन में  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पंडोह मे समारोह के मुख्यातिथि उपासना पटियाल मुख्य आरणयपाल मंडी ने कही। पंडोह स्थित अंबेडकर भवन में गुरुवार को खंड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन बाल विकास परियोजना बिभाग  द्वारा किया गया। इस समारोह में सदर खंड के 18 वृत्तों से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायक व स्थानीय ग्राम पंचायत की महिला मंडलों, स्वयं सहयता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। इसके साथ डीपीओ  मदन चौहान व पंडोह वृत्त की पर्यवेक्षक सरला शर्मा व उनकी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।  इससे पूर्व बाल विकास अधिकारी मदन चौहान द्वारा इस महिला दिवस पर कहा कि मंडी जिला में 3004 आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं। इस समारोह में स्थनीय पंचायत के प्रधान, बीडीसी सदस्य लीला राणा, उपप्रधान इंद्रजीत शर्मा, संदीप निर्देशन अधिकारी, शैलजा अवस्थी जिला विकास अधिकारी, गयान चंद राव अधीक्षक, महिला मंडल की पधधिकारी, सरला शर्मा पर्यवेक्षक सदर मौजूद थी। इस अवसर पर विभिन्न सर्किलों स आई महिलाओं द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम पेश किया, वहीं सर्वोदय के बच्चों ने भी कार्यक्रम पेश किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App