धूप से चढ़ा पारा

By: Mar 24th, 2018 12:01 am

शिमला — प्रदेश में लगातार दो दिन की बारिश के बाद शुक्रवार को समूचे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। शुक्रवार को राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिली रही, जिससे अधिकतम तापमान में एक से आठ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी आई है। अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी इजाफा हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में 29 मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे तापमान में और उछाल आने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से अधिकतम पारे में एक से आठ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी आई है। भुंतर के अधिकतम तापमान में सर्वाधिक आठ डिग्री का उछाल आया है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App