नारी शक्ति से चलती है सृष्टि

By: Mar 9th, 2018 12:05 am

सरकाघाट — भारतीय नमो संघ के द्वारा सरकाघाट में  महिला दिवस का आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय नमो संघ की मंडल अध्यक्ष सुमन देवी ने की। इनके साथ जिला कुल्लू की महामंत्री वीना देवी ने की विशेष तौर पे शिरकत की। इस दौरान सुमन देवी भारतीय नमो संघ के द्वारा महिला दिवस के ऊपर  उपस्थित महिलाओं को बताया की महिला एक ऐसी शक्ति है, जिससे सारी सृष्टि चलती है। सुमन देवी ने बताया की आज का युग महिलाओं का युग है।  सुमन देवी ने बताया की आज महिला पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाके चल रही है।  इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर सरकाघाट की महामंत्री शांति कुमारी ,मंजू वर्मा, नीलू देवी  अनिता देवी, कमलेश शर्मा, कांता देवी  सुखवीर कौर, कमलेश, रानी, सुमन, ब्रह्मी देवी, सुलोचना देवी व सुनीता  देवी आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App