पंथाघाटी में महिला कुचली

By: Mar 4th, 2018 12:05 am

 शिमला —पंथाघाटी में एक निजी बस ने महिला को कुचल दिया। हादसा शनिवार दोपहर करीब एक बजे पेश आया। गनीमत यह रही है कि हादसे में महिला और उसकी गोद में तीन साल के बच्चे की जान बच गई। हादसे में महिला की दोनों टांगे फ्रेक्चर हो गई हैं। महिला का रिपन अस्पताल में इलाज चल रहा है। पंथाघाटी में शनिवार को एक निजी बस ने एक महिला को कुचल दिया। यह हादसा बस पीछे करते वक्त पेश आया। महिला की पहचान किरण के तौर पर हुई है जो मूलतः रोहड़ू की है और बीसीएस में रहती है। बताया जा रह है कि महिला दोपहर बाद बीसीएस से बस में बैठी और पंथाघाटी में मैहली की तरफ जाने वाली बस का इंतजार करने के किए खड़ी थी। महिला की गोद में उसका तीन साल का बच्चा भी था। इस बीच चालक ने बस तेजी से पीछे की, जिससे इसके पिछले टायरों के नीचे यह महिला आ गई। इस दौरान महिला को न तो परिचालक और ही चालक ने देखा। महिला जैसे ही बस के नीचे आई तो यहां खड़े लोगों ने शोर मचाया, इस पर चालक ने तुरंत बस रोक दी। यदि लोगों ने शोर न मचाया होता तो इससे गंभीर हादसा हो सकता था, क्योंकि महिला की गोद में उसका तीन साल का बच्चा भी था। लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को पंथाघाटी में ही एक निजी अस्पताल में ले गए। बताया जा रहा है जिस बस से यह हादसा हुआ है वह पंथाघाटी से पुराने बस अड्डे तक लोकल रुट पर चलती है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App