पत्रकार अजीत सिंह का निधन

By: Mar 11th, 2018 12:01 am

चंबा — शहर के वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिंह का शनिवार तड़के निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। अजीत सिंह के निधन पर मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अजीत सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को भगोत स्थित श्मशानघाट पर किया जाएगा। अजीत सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 1979 में संवाददाता के तौर पर करियर की शुरुआत की थी।  इसके बाद अजीत सिंह विभिन्न अन्य समाचार पत्रों से भी जुड़े रहे। अजीत सिंह के निधन पर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने गहरा शोक जताया है। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने भी अजीत सिंह के निधन पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App