प्रचार को सीएम कर्नाटक रवाना

By: Mar 30th, 2018 12:01 am

शिमला— मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुरुवार को विधानसभा सत्र के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री दिल्ली में रुकने के बाद शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। कर्नाटक चुनाव प्रचार के बाद मुख्यमंत्री सोमवार को ही शिमला लौटेंगे। इसी रोज विधानसभा सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे शुरू होगी, जिसके पश्चात मंत्रिमंडल की बैठक रखी गई है। मंत्रिमंडल की इस बैठक में कई विभागों के अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। हाल ही में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में भी कई बड़े फैसले सरकार ने लिए हैं, जिसकी तर्ज पर माना जा रहा है कि कंडक्टर भर्ती परिणामों को लेकर इस बैठक में चर्चा होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App