फोरलेन के लिए पेड़ों की गिनती

By: Mar 13th, 2018 12:01 am

नालागढ़ — प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के फोरलेन निर्माण की कवायद जोरों से चली हुई है। जहां एक ओर इसके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य और भवनों की पैमाइश का काम जोरों पर है, वहीं अब नालागढ़ से बद्दी तक के 16 किलोमीटर मार्ग के किनारे आने वाले पेड़ों की गणना का कार्य भी पूरी गति से चला हुआ है। इसके लिए बद्दी से मानपुरा तक करीब आठ किलोमीटर मार्ग तक हुई पेड़ों की पैमाइश के कार्य में अब तक करीब 900 पेड़ों की गणना का कार्य किया जा चुका है। फोरलेन निर्माण में सड़क के बीच से दोनों ओर 45 मीटर भूमि ली जा रही है और इसी भूमि के तहत निजी और सरकारी जमीनों पर आने वाले पेड़ों की गिनती का काम किया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App