भाजपा की विफलताओं पर शुरू करेंगे धरने-प्रदर्शन

By: Mar 5th, 2018 12:05 am

 सुंदरनगर —सुंदरनगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार बेरोजगारी और मंहगाई को रोकने में फेल रही है। उन्होंने कहा कि जनता से झूठ व छल कपट से भाजपा सत्ता में आई। लेकिन चार साल पूरे होने पर भी रोजगार देने के नाम पर पीएचडी पास को भी पकौड़े का ठेला लगाने की राजनीति की जा रही है। कांगे्रस जिला अध्यक्ष पवन ठाकुर रविवार को लोनिवि विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इस बात के विरोध में कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर से धरने व प्रदर्शन शुरू करेगी और जनता को भाजपा की विफलताओं के बारें में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता मंहगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है। मंहगाई की बात पर उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में चार साल में मंहगाई 300 गुणा से अधिक बढ़ गई और बेरोजगारों से धोखा किया। सीमा पर देश के जवान शहीद हो रहे है, और आज भी मोदी सरकार चुप्पी साधे हुए हैं। यह सीधे तौर पर लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को अहम पदों पर जिम्मेदारी दी जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App