भुवनेश स्पोर्ट्स डिवेलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष

By: Mar 23rd, 2018 12:05 am

चंबा – स्पोर्ट्स डिवेलपमेंट बोर्ड की ओर से गुरुवार को होटल इरावती में बैठक का आयोजन किया। मनोनीत संयोजन धर्म पाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में बोर्ड की ओर से नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान भुवनेश सिंह कटोच को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का प्रधान चुना गया है। इसी तरह मोहम्मद रफी को सचिव, ओम प्रकाश को कोषाध्यक्ष, योग राज, संतोष एसं अभिमन्यु को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा जितेंद्र  मनोज एवं अमित को उपाध्यक्ष, वहीं मनुप एवं राकेश को सह सचिव बनया गया है। इसके अलावा मुख्य सलाहकार रोहित एवं विकास ठकुर नियुक्त किए हैं। आईटी सचिव देवेंद्र ठंडन को बनया गया है। बैठक में सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने फैसला लिया है कि  जिला अध्यक्ष चंबा ओर पुलिस अधीक्षक को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। स्पोर्ट्स, डिवेलपमेंट बोर्ड ऑफ इंडिया तत्त्वावधन में बोर्ड कार्य  करेगा। बोर्ड इंडिया के अनुसार चल रहे कायदे कानून भी अपने स्तर पर ही बनाए जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App