मदद को बढ़ने लगे दानवीरों के हाथ

By: Mar 29th, 2018 12:18 am

धर्मपुर के सुखदेव शर्मा ने दान दिए 51 हजार

धर्मपुर (सोलन)— धर्मपुर के रहने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी सुखदेव शर्मा ने ‘दिव्य हिमाचल रिलीफ फंड’ के लिए 51 हजार रुपए की राशि दान की है। दान राशि का ड्राफ्ट उन्होंने धर्मपुर से न्यूज एजेंसी के एजेंट राजेश बंसल के माध्यम से दिया है। सुखदेव शर्मा ने बताया कि  ‘दिव्य हिमाचल’ समाचार पत्र में मजदूर संतोष कुमार का समाचार पढ़ा। संतोष कुमार का यदि समय पर इलाज हो जाए, तो उसकी जान बच सकती है। उन्होंने अपनी खून-पसीने की कमाई से ‘दिव्य हिमाचल रिलीफ फंड’ में हरसंभव सहायता देने का प्रयास किया है। मजदूर संतोष कुमार के दिल के दोनों वॉल्व खराब हो गए हैं। जल्द आपरेशन न हुआ तो कोई भी अनहोनी हो सकती है। उन्होंने ‘दिव्य हिमाचल रिलीफ  फ ंड’ में 51000 रुपए का दान दिया, ताकि संतोष कुमार का जल्द आपरेशन हो सके। धर्मपुर के सुक्की जोहड़ी में रहने वाले सुखदेव शर्मा पीडब्ल्यूडी विभाग में सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में ग्राम पंचायत धर्मपुर के वार्ड-एक बठोल से वार्ड सदस्य भी हैं। वार्ड सदस्य रहकर भी वह अपने वार्ड में काफी विकास कार्य करवा चुके हैं व लोगों की मदद के लिए भी हर समय आगे रहकर कार्य करते हैं। सुखदेव शर्मा का कहना है कि इनसान ही इनसान के काम आता है और दुख की घड़ी में इनसान की मदद करना पुन है। सुखदेव शर्मा ने लोगों से भी आग्रह किया है कि वे भी इस आर्थिक सहायता में आगे आए। ‘दिव्य हिमाचल’ दानी सज्जनों के द्वारा रिलीफ  फंड के माध्यम से बीमार व अन्य लोगों की सहायता काफी वर्षों से कर रहा है ओर बहुत से दानी सज्जन इस माध्यम से आगे आ चुके हैं।

दानवीरों की सूची

  1. 1. सुखदेव शर्मा, बात्तल, सोलन 51000 रुपए
  2. 2. शकुंतला गलोडा, जवाहर नगर, धर्मशाला 10000 रुपए
  3. 3. गुप्तदान, धर्मशाला 3000 रुपए
  4. 4. रमेश चंद, एम-सुल्तानी, हमीरपुर 2000 रुपए
  5. 5. गुप्तदान, फतेहपुर, धर्मशाला 2000 रुपए
  6. 6. रोमी कंवर, जीपीएस जटेहड़ 1100 रुपए
  7. 7. आरएस कंवर, एडवोकेट, कांगड़ा 1100 रुपए
  8. 8. कश्मीर सिंह, पाल्सरा, बल्द्वाड़ा 1100 रुपए
  9. 9. स्वर्णलता शर्मा, नेरटी, रैत, कांगड़ा 1100 रुपए
  10. 10. कुलभूषण डोगरा, द्रम्मण, शाहपुर 1100 रुपए
  11. 11. मोहन राजीव परमार, ननाओं 1000 रुपए
  12. 12. जितेंद्र चौहान, पोस्टल असिस्टेंट, रामपुर 1000 रुपए
  13. 13. किशन चंद, सद्दुं, बड़ा गांव, नगरोटा बगवां 1000 रुपए
  14. 14. मंतोष, पंचरुखी 1000 रुपए
  15. 15. हेमचंद शर्मा, अपर बाजार ददाहू, सिरमौर 800 रुपए
  16. 16. कमला कोहली, एसपीएम, नियाजपुर, कांगड़ा 600 रुपए
  17. 17. प्रशांता दास, विकाश एंटरप्राइजेज, बद्दी 500 रुपए
  18. 18. राजेश कुमार, शनांद, कुमारसैन, शिमला 500 रुपए
  19. 19. नवीन कुमार, ढुगियारी गगल, कांगड़ा 500 रुपए
  20. 20. धु्रव सिंह चंदेल, चांदपुर, पालमपुर 500 रुपए
  21. 21. पुष्पा देवी, गांधी ग्रां, बैजनाथ, कांगड़ा 500 रुपए
  22. 22. वरयाम सिंह, केसीसीबी, धर्मशाला 500 रुपए
  23. 23. संजय कुमार, पीपीआग, भुंतर, कुल्लू 500 रुपए
  24. 24. चेतराम चंदेल, सनई, पराला, छैला, शिमला 250 रुपए
  25. 25. निर्मला देवी, धर्मशाला 200 रुपए
  26. 26. अनजान शर्मा, धर्मशाला 100 रुपए
  27. 27. निर्मला शर्मा, कोतवाली बाजार, धर्मशाला 100 रुपए

कुल योग                   83050 रुपए


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App