महिला मंडलों को सशक्त स्त्री केंद्र

By: Mar 10th, 2018 12:01 am

शिमला — राज्य सरकार सशक्त महिला योजना के तहत महिला मंडलों में सशक्त स्त्री केंद्र स्थापित करेगी। इन केंद्रों पर ग्रामीण महिलाओं की उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्हें प्रशिक्षित कर सशक्त भी किया जाएगा। मदर टेरेसा मातृ आश्रय संबल योजना के सरकार दो बच्चों वाली परिव्यक्ता/ विधवाओं को अब प्रति माह पांच हजार प्रति बच्चा सहायता देगी, जो पूर्व में चार हजार थी। इसके अलावा बेटी है अनमोल के तहत बीपीएल परिवारों को कन्या जन्म पर 12 हजार रुपए देगी, जो पूर्व में दस हजार रुपए थी। सरकार ने इसके लिए बजट में 12 करोड़ का प्रावधान किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App