यमुनानगर में आरएसएस ने धूमधाम से मनाई होली

By: Mar 4th, 2018 12:02 am

यमुनानगर — स्वयंसेवक संघ यमुनानगर के द्वारा होली के पावन अवसर पर परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा प्रांत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परिवार कुटुंब प्रबोधन प्रमुख अशोक बराड़ा उपस्थिति थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला यमुनानगर के सह संघ चालक सेवाराम ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व भारत माता की आरती से हुआ। इस अवसर पर सामाजिक जीवन के विविध क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले गणमान्य नागरिक व उनके परिवार उपस्थिति थे। मौके पर देश भक्ति के गीत, भजन, खेल प्रतियोगिताएं, नृत्य व अन्य  मन को छू लेने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिनकी सभी उपस्थिति जनों ने मुक्त हृदय से प्रसंसा की। उपस्थित परिवारों का प्रबोधन करते हुए अशोक बराड़ा ने कहा कि जिस प्रकार से समय तेजी से बदल रहा है उसी तेजी के साथ हमारे पारिवारिक मूल्यों मे नकारात्मक बदलाव बदलाव आए हैं जोकि चिंताजनक है। सूचना क्रांति के दौर में आवश्यकता इस बात की है कि हम सूचना व जनसंचार के माध्यमों का सही उपयोग करें तथा परिवार के सदस्यों को भी प्रेरित करें। घर में परस्पर विश्वास व संचार का काम नियमित तौर पर होता रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App