राष्ट्रमंडल खेलों में रानी को कमान

By: Mar 15th, 2018 12:05 am

भारतीय महिला हाकी टीम की घोषणा, सविता होंगी उपकप्तान

नई दिल्ली— अनुभवी स्ट्राइकर रानी चार अप्रैल से आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में शुरू होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों में 18 सदस्यीय भारतीय सीनियर महिला हाकी टीम की कप्तानी करेंगी जबकि गोलकीपर सविता को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। हाकी इंडिया(एचआई) ने बुधवार को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। भारत को टूर्नामेंट के पूल-ए में रखा गया है, जहां उसके साथ मलेशिया, वेल्स, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका अन्य मजबूत टीमें शामिल हैं। भारतीय महिलाएं पांच अप्रैल को वेल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। भारतीय टीम की कप्तानी स्ट्राइकर रानी को सौंपी गई है, जबकि गोलकीपर सविता के कंधों पर उपकप्तानी का जिम्मा रहेगा, जो दक्षिण कोरिया दौरे में आराम के बाद टीम में लौट रही हैं। गोलकीपरों में सविता के अलावा रजनी इतिमारपू पर भी पोस्ट संभालने का जिम्मा रहेगा।

टीम

गोलकीपर : सविता (उपकप्तान), रजनी इतिमारपू। डिफेंडर- दीपिका, सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस एका, गुरजीत कौर, सुशीला चानू पुखरमबम। मिडफील्डर : मोनिका, नमिता टोपो, निक्की प्रधान, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज। फारवर्ड : रानी (कप्तान),वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवजोत कौर, नवनीत कौर, पूनम रानी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App