रेप के बाद महिला का मर्डर

By: Mar 16th, 2018 12:20 am

शाहपुर के रेहलू ठंबा में जंगल से पत्तियां लाने गई 55 साल की लापता का खून से लथपथ मिला शव, सिर पर चोट के

धर्मशाला, शाहपुर— शाहपुर में जंगल से झाडू की पत्तियां लाने गई महिला का शव बरामद हुआ है। बुधवार शाम को शाहपुर के रेहलू ठंबा के जंगल में लापता महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या से पहले महिला से बलात्कार होने की भी शंका जताई गई है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी संतोष पटियाल, एसडीएम शाहपुर जगन ठाकुर, फोरेंसिक लैब के सहायक निदेशक डा. एसके पाल, डीएसपी जवाली और पुलिस थाना शाहपुर की टीम सुबह ही घटनास्थल पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। बुधवार शाम रेहलू के सकोउ-पलवाला की साहनी देवी (55) पत्नी धर्म चंद झाडू बनाने के लिए खजूर की पत्तियां काटने जंगल गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। देर शाम तक महिला के घर नहीं पहुंचने पर उसका बेटा व भतीजा जंगल की ओर निकले। घंटों ढूंढने के बाद जब बेटा ठंबा श्मशानघाट के पास पहुंचा, तो झाडि़यों में मां का शव देखकर दंग रह गया। उसके बाद उसने घर व पड़ोसियों सहित पंचायत प्रधान को फोन पर सूचित किया। सूचना मिलने के बाद देर रात रेहलू की महिला प्रधान सीमा देवी ने पुलिस को सूचना दी और रात को ही घटनास्थल पर पहुंच गई। साहनी देवी झाड़ू बेचने का काम करती थी तथा बुधवार शाम को ठंबा के जंगल में झाड़ू के लिए खजूर की पत्तियां लेने ही गई थी। प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर चोट पाई गई है, जिसमें बताया जा रहा है कि महिला की हत्या सिर पर पत्थर अथवा डंडे इत्यादि के वार से हो सकती है। महिला की हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके पर साक्ष्य एकत्रित किए।  पुलिस ने भी घटनास्थल के आसपास रहने वालों से गहन पूछताछ की है। पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल का कहना है कि उन्होंने फोरेंसिक टीम सहित मौके पर पहुंचकर सारी जानकारी प्राप्त कर ली है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है और जांच के लिए पूछताछ चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बलात्कार की पुष्टि हो पाएगी। बताया जा रहा है कि महिला का पति पैरालाइसिस से ग्रसित है।

यहीं से मनोह गांव का रास्ता

खजूर की पत्तियां काटकर साहनी देवी ने इन्हें बांध लिया था। पत्तियां काटने के लिए लिया गया दराट भी उसी गठ्ठे में बांधा था। घटनास्थल पर खजूर की पत्तियों का भारी-भरकम गठ्ठा बंधा पड़ा था। उससे कुछ दूरी पर ही महिला का शव भी पड़ा था। ऐसे में यह भी संभावना जताई जा रही है कि गठ्ठा उठाने के लिए महिला किसी की मदद ले रही थी। जिस स्थान पर शव बरामद हुआ है, उसके पास बहने वाली खड्ड के पार के रास्ते से लोगों की आवाजाही भी रहती है। इसी स्थान से होकर मनोह गांव के लिए रास्ता गुजरता है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर गडरिए का डेरा और ठंबा गांव है, जिसके चलते पुलिस बुधवार शाम को घटनास्थल के आसपास से गुजरने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

महिला से छेड़छाड़

सुंदरनगर — पुलिस थाना सुंदरनगर में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। महिला ने बताया कि जब वह पोल्ट्री फॉर्म के पास दुकान में एक व्यक्ति ने इसके साथ छेड़छाड़ की। एएसआई ललित कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सुंदरनगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App