वन सुरक्षित..तभी तो हम सुरक्षित

By: Mar 27th, 2018 12:07 am

वनों पर लोगों को जागरूक करने के लिए चंबा में निकाली रैली, जंगल बचाने का दिया संदेश

चंबा – वन सुरक्षित होंगे तभी हमारा जीवन स्वस्थ एवं सुरक्षित होगा। वनों के विना मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। आग एवं अन्य तरह की घटनाओं से वनों को हो रहे नुकसान से बचाने को लेकर वन विभाग चंबा की ओर से स्कूलों एवं अन्य स्थानों पर जागरूकता शिविर लगा कर छात्रों एवं लोगों को वनों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को वन विभाग की ओर से जिला मुख्यालय चंबा के  एतिहासिक चौगान से वन विश्राम गृह तक रैली निक ाल कर लोगों को वनों की सुरक्षा का संदेश दिया। रैली में वन अधिकारियों कर्मियों के अलावा स्कूली छात्रों एवं लोगों ने भाग लिया। इस दौरान वन अरण्यपाल वन वृत्त चंबा अनिल शर्मा ने मौजूद लोगों को वनों की सुरक्षा के प्रति प्रेरित किया। वहीं सेवानिवृत्त वन परिक्षेत्र अधिकारी वेद ब्यास ने वनों को लगने वाले आग से जंगलों को होने वाले नुकसान को लेकर जानकारी दी। साथ ही लोगों से वनों में आग न लगाने के साथ जंगल में किसी भी स्थान पर लगी आग बुझाने को लेकर विभाग का सहयोग करने की अपील की। इससे पहले वन विभाग की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगला में वन प्रचार मंडल शिमला के सौजन्य से शिविर का आयोजन कर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को वन संपदा को सहेजने को लेकर प्रेरित किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App