सचिवालय में बिना पास दो एंट्री

By: Mar 5th, 2018 12:05 am

बग्गी —बल्ह विकास खंड के पंचायत प्रधानों की बैठक सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विश्राम गृह बग्गी में खंड प्रधान विनोद ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी प्रधानों ने अपने विचार रखे और पंचायती राज में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तारपूर्वक से चर्चा उनके  समाधान के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया गया। बैठक में समस्त बल्ह प्रधानों ने अपनी प्रमुख मांगों में मानदेय तीस हजार रुपए, ऐच्छिक निधि एक लाख रुपए, पेंशन भत्ता पांच हजार रुपए, सैक्टरेट में बिना पास एंट्री, पंचायत प्रतिनिधियों का परिचय पत्र जो किसी भी कार्यालय में बिना अनुमति से प्रवेश कर सके, अकस्मात पंचायत में अनहोनी या अन्य किसी प्रकार के कार्य के लिए कम से कम तीन लेबर हो व जिस तरह 14वें वित्त आयोग का पैसा किस्तों में 33 प्रतिशत, 50 प्रतिशत व 80 प्रतिशत में दिया जाता है, इस विकासात्मक कार्यों के लिए एक मुश्त जारी की जाए व सांसद व विधायक निधि का पैसा भी सीधा पंचायत में आना चाहिए। बैठक में प्रधान बल्ह मंडल विनोद ठाकुर, मुख्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष गीतानंद सोनी, मुख्य सलाहकार रविंद्र राणा, प्रधान कैहड़ अंजना कुमारी, प्रधान दयारगी कुमारी तुलसी, प्रधान रजवाड़ी जसमती, प्रधान रूलु राम, प्रधान दसेहड़ा लेख राम, प्रधान सलवाहण पंकज चौधरी, प्रधान लुहाखर बंसी लाल, प्रधान खांदला राजकुमार, प्रधान लोहारा प्रेम सिंह, प्रधान बग्गी अंजू देवी, प्रधान भ्यारटा अनिता, प्रधान ढावण रीता, प्रधान मगर-पाघरु कमला देवी, प्रधान दौहंदी राजकुमार ने भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App