समझ लें सारे…नारी में शक्ति सारी

By: Mar 8th, 2018 12:05 am

महिलाएं आज हर फील्ड में पुरुषों से कई कदम आगे हैं। बात घर चलाने की हो या फिर सरकार…नारी शक्ति ने हर जगह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस सबके बावजूद कुछ ‘बीमार’ नजरें अभी भी महिलाओं  को घूरने से बाज नहीं आतीं। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। ‘दिव्य हिमाचल’ ने कुछ महिलाओं से बात की, तो उन्होंने बताया कि कैसे वे ऐसे हालातों का सामना कर आगे बढ़ती  हैं…

नाहन से रमेश पहाडि़या

सहयोग की जरूरत

जिला की भारती ठाकुर का कहना है कि कई बार पारिवारिक स्थिति ठीक न होने से महिला अपने स्तर तक नहीं पहुंच पाती है, जिसको वह पाना चाहती है, परंतु अगर उसका जीवन साथी सही हो और ससुराल वालों का पूरा सहयोग हो तो वह उस मुकाम तक जरूर पहुंच सकती है।

सफर करना कठिन

शिशु कुमारी का कहना है कि महिलाओं को हमेशा समाज को मद्देनजर रखते हुए कि कार्य करना चाहिए, क्योंकि महिला  समाज में मुख्य भूमिका निभाती है। इससे उसे आगे बढ़ने का एक मुख्य कारण हो सकता है। कई बार बसों में सफर करते हुए कुछ लोग महिलाओं को परेशान करते है।

हर क्षेत्र में जमाई धाक

सरिता ठाकुर का कहना है कि अगर आजकल की लड़कियों पर नजर डालें तो हम पाते हैं कि ये लड़कियां आजकल बहुत बाजी मार रही हैं। इन्हें हर क्षेत्र में हम आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है। विभिन्न परीक्षाओं की मैरिट लिस्ट में लड़कियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

अच्छे लोगों से लें सीख

पूनम कुमारी का कहना है कि समाज में दो प्रकार के लोग रहते हैं एक बुरे और दूसरे अच्छे। इसीलिए हमें अच्छे लोगों को साथ देना चाहिए और हमें उनसे सीख लेनी चाहिए, ताकि हम समाज की बुरी नजरों को दूर करके एक अच्छे जीवन को व्यतीत करें।

समान सोच जरूरी

निधि तोमर का कहना है कि वह नौकरी करती है ,परंतु  घर में पारिवारिक कार्य में हाथ बटाती हैं।  उनका कहना है कि समाज को मद्देनजर देखते हुए सभी कार्य आगे रहना चाहती है, ताकि आने वाले भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी न हो।

पुरुषों से कम नहीं

प्रियंका का कहना है कि वर्तमान समय में महिला के लिए घर परिवार चलाना तथा नौकरी करना एक चुनौती बन गया है, परंतु दोनों कार्यों को जिस तरह से महिला अपनी जिम्मेदारी निभाती है इसके लिए सभी महिलाएं बधाई की पात्र हैं। महिला जिस तरह से कंधे से कंधा मिलाकर आज कल काम कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App