सरकार के खिलाफ युकां का हल्ला 21 से

By: Mar 16th, 2018 12:01 am

रोहडू – युवा कांग्रेस 21 से 23 मार्च तक प्रदेश सरकार की जन, कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर विरोध-प्रदर्शन छेड़ेगी। प्रदेश सरकार ने सरकार बनते ही कर्मचारी और आम जनता विरोधी नीतियों को लागू कर दिया है, जिससे आम लोगों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। रोहड़ू में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुनीष ठाकुर ने बताया कि युवा कांगे्रस 21 मार्च से तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन सरकार के खिलाफ जिला स्तर पर छेड़ने जा रही है। विरोध-प्रदर्शन के तहत पुतला फूंकने की यह मुहिम आनी से शुरू होगी, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका जाएगा और इस मौके पर वह स्वयं भी मौजूद रहेंगे। यदि सरकार अपनी जन विरोधी नीतियों से बाज नहीं आई, तो वे विधानसभा का भी घेराव आने वाले दिनों में करेंगे। इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष के साथ किन्नौर के जिला अध्यक्ष प्रताप नेगी, प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता विजय चौहान, जिला परिषद सदस्य केवल नेगी, युवा कांग्रेस रोहड़ू ब्लॉक अध्यक्ष सुजय अग्रवाल, पंचायत समिति उपाध्यक्ष हरि ठाकुर, युवा कांग्रेस लोकसभा महासचिव बलदेव सिंठियाण व नरेंद्र पाल बिट्टू भी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App