सरसों खरीद आढ़तियों से करवाए सरकार

By: Mar 25th, 2018 12:02 am

चंडीगढ़— हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांफैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने कहा कि सरसो खरीद की भुगतान मंडी आढ़तियों के माध्यम से ही होना चाहिए। सरकार की तरफ  से गेहू व अनाज की हर खरीद पर आढ़तियों को 2.5 प्रतिशत आढ़त मिलेगी। हरियाणा के  मुख्यमंत्री से हुई बातचीत पर सिर्फ  सरसो खरीद पर ही 1.25 रूपए आढ़तियों को आढ़त मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि उपज हर अनाज की खरीद व उसका भुगतान पहले की तरह आढ़तियों के माध्यम से लगातार होना चाहिए और अनाज की खरीद ऑनलाइन की बजाय पहले की तरह ही की जानी चाहिए। ताकि प्रदेश के किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत ना आए। एक अप्रैल 2018  से जो गेहू की खरीद करने जा रही है उस खरीद के लिए सभी प्रकार के  प्रबंध करने चाहिए। जिसमे वारदान गेहू के कटे की सिलाई, लकड़ी के करेंट व उढान की व्यक्स्था सुचारु रूप से की जाए।  देरी होने के कारण धुप में गेंहू सूखने के कारण जो भी घटती आये। उस घटती के पैसे गेहू उठाने वाले ठेकेदार या सरकारी खरीद एजेंसियो के अधिकारियो से वसूले जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App