सुषमा स्वराज ने कांग्रेस के ट्वीट को किया रीट्विट, मचा हड़कंप

By: Mar 27th, 2018 1:49 pm

नई दिल्ली (जेएनएन)। कांग्रेस एक बार फिर अपने ही जाल में घिर गई है। इस बार एक ट्वीट से पार्टी की जमकर किरकिरी हो रही है। कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक सर्वे कराया था। इसमें सवाल पूछा गया है ‘क्या अाप मानते हैं कि इराक में मारे गए 39 भारतीयों के मामले में विदेश मंत्री के तौर पर सुषमा स्वराज की यह सबसे बड़ी असफलता है?’ सर्वे में जो रिजल्ट अाया वो चौकाने वाला था। इसमें 24 फीसद लोगों ने सुषमा स्वराज को फेल बताया तथा 76 फीसद लोगों ने सुषमा स्वराज के पक्ष में बोला। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कांग्रेस के ट्विट को रिट्विट किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App