हमीरपुर में विजय अग्निहोत्री का जोरदार स्वागत

By: Mar 31st, 2018 12:05 am

हमीरपुर – भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री का हमीरपुर पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। पूर्व में नादौन के विधायक रहे विजय अग्निहोत्री ने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वर्ष 1985 से बतौर कार्यकर्ता विद्यार्थी परिषद से शुरू कर उन्होंने निरंतर संगठन एवं समाज की सेवा के लिए अपने आपको समर्पित रखा है। परिषद के बाद युवा मोर्चा फिर भाजपा में विभिन्न पदों का निर्वहन करते हुए विजय अग्निहोत्री को अब भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व में वह हमीरपुर के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। हमीरपुर भाजपा में उनकी नियुक्ति से खुशी की लहर है। इस अवसर पर हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर, भाजपा प्रदेश सचिव विजय पाल छोहारू, जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, महामंत्री अजय शर्मा, अंकुश दत्त शर्मा, रजनीश गौत्तम, विकास शर्मा, विक्रम ठाकुर, जोगिंद्र सिंह छोटा, अभिषेक मनु, विक्रम बन्याल, पंकज मिन्हास, तेन सिंह, पंकज शर्मा, नीरज शर्मा, अरविंद अंगरीश, नवीन गौतम, कपिल वर्मा, राजीव गौतम आदि उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App