हमीरपुर में सुबह से लेकर शाम तक रंगों का खेल

By: Mar 4th, 2018 12:06 am

हमीरपुर  – होली पर्व पर हमीरपुर में शहर से लेकर गांव तक गुलाल उड़ा। भाईचारे के प्रतीक इस पर्व पर पूरा वातावरण रंगीन हो गया। सुबह से ही रंग लगाने का दौर शुरू हो गया। दिन भर लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर इस पर्व का खूब लुत्फ उठाया। वहीं, महिलाओं भी इस मामले में पुरुषों से पीछे नहीं रहीं। गांव की महिलाओं ने एकजुट होकर होली मनाई है। घर-घर जाकर पर्व की बधाइयों के साथ ही रंग लगाया गया। बताते चलें कि होली के पर्व की तैयारियां कुछ दिन पहले ही शुरू हो गई थीं। बाजारों में नए-नए आकार की पिचकारियां सहित कई ब्रांड के रंग भी पहुंच गए थे। कई लोग गाडि़यों में घूमकर लोगों को रंग लगा रहे थे। कुछ लोगों ने अपनी गाडि़यों को गांव-गांव घुमाया और लोगों को इस पर्व की शुभकामनाएं दीं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक इस पर्व को लेकर उत्साह दिखा। वहीं, बात बच्चों की करें तो सुबह आंख खुलने के बाद से शाम तक रंगों से खेलने का दौर लगातार जारी रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App