हरियाणा में बेटियां हो रहीं सशक्त

By: Mar 5th, 2018 12:02 am

छछरौली में महिला दिवस कार्यक्रम के दौरान बोले विधानसभा अध्यक्ष

यमुनानगर – महिलाओं को मिल रहा है भाजपा में पूरा मान सम्मान, महिलाओं का भविष्य भाजपा में सुरक्षित है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल छछरौली द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शक्ति सम्मान समारोह छछरौली में आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल व भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्षा निर्मला बैरागी ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।  इस अवसर पर हरियाणा विधान सभा स्पीकर कंवर पाल ने बोलते हुए कहा कि जबसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की है उसके बाद से समय बदल रहा है। महिला हर क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों के झंडे गाड़ रही है। महिलाओं से खचाखच भरे पंडाल में महिलाओं की इतनी भारी उपस्थिति देखकर स्पीकर कंवरपाल बहुत खुश नजर आए। यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि प्राचीन काल से ही नारी को पूज्य समझा जाता रहा है। आज की नारी पढ़ लिख कर अपने पैरों पर खड़ी हो रही है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती निर्मला बैरागी ने कहा कि महिलाओं की इतनी बड़ी संख्या में यहां आना यह दर्शता है कि जनता भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की समर्थन करती है व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पूरे भारत में भाजपा की सरकार बनाएगी। समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन रोजी मालिक आनंद ने कहा कि महिलाओं की उन्नति के लिए सरकार ने बहुत सी समाज कल्याण की योजनाएं चलाई हुई है जिन्हें अपनाकर महिलाए अपना जीवन स्तर सुधार सकती है। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष प्रमीला बख्शी व छछरौली महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनिता शर्मा ने कार्यक्त्रम में आए हुए मुख्य अतिथि व सभी गणमान्य अतिथियों व इतनी बड़ी तादाद में महिलाओं के पहुंचने पर उनका धन्यवाद किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App