‘हिमाचल की आवाज’ के विजेता को अवार्ड ऑफ  म्यूजिक एक्सीलेंसी

By: Mar 7th, 2018 12:05 am

 सुंदरनगर —प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र समूह ‘दिव्य हिमाचल’ के मेगा इवेंट हिमाचल की आवाज सीजन 2012 के विजेता रहे सुनील कुमार को अवार्ड ऑफ म्यूजिक एक्सीलेंसी 2018 से नवाजा गया। यह कार्यक्रम सोशल एंड कल्चरल हेरिटेज हिमाचल प्रदेश के तत्त्वावधान में फिल्म इंटरटेनमेंट एंड प्राउड आवार्ड 2018 में दिया गया, जिसमें हिमाचल की उन विभूतियों को इस अवार्ड से गेयटी थियेटर शिमला में नवाजा गया। वन मंत्री गोविंद ठाकुर द्वारा इस क्षेत्र में कई विभूतियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपन-अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करके विश्व स्तरीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सुंदरनगर के सारेगामापा फेम सुनील कुमार ने टीवी सारेगामापा 2007 में एकमात्र विश्व स्तरीय संगीत प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करके विश्व में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। इसलिए सुनील कुमार को अवार्ड ऑफ  म्यूजिक एक्सीलेंसी 2018 अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सुनील कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वॉयस ऑफ  पंजाब तीन, प्राइस ऑफ हिमालय विजेता 2011, हिमाचल की आवाज 2012 में प्रथम विजेता रह कर हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App