21 को नवाजी जाएंगी प्रतिभाएं

By: Mar 30th, 2018 12:01 am

साहित्य; कला, संस्कृति में उल्लेखनीय कार्य पर राष्ट्रीय पुरस्कार

 कुल्लू— ठाकुर वेदराम राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा के साथ, इस सम्मान के साथ दिए जाने वाले अन्य राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा गुरुवार को राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति की बैठक में कर दी गई। राष्ट्रीय पुरस्कार समिति के अध्यक्ष ठाकुर सत्य प्रकाश ने बताया कि प्रतिवर्ष घोषित यह राष्ट्रीय पुरस्कार राष्ट्र की आसुत प्रतिभाओं को प्रदान किए जाते हैं। भुट्टिको के संस्थापक अध्यक्ष स्व. ठाकुर वेदराम की स्मृति में प्रतिवर्ष भुट्टिको कुल्लू के सभागार में घोषित पुरस्कार, साहित्य, कला, भाषा संस्कृति, सहकारिता, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और बुनकर विद्या में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विशिष्ट प्रतिभाओं को प्रदान किए जाते हैं। वर्ष 2017-18 के लिए साहित्य क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए डा. हेम राज कौशिक अर्की, प्रिंट मीडिया में उल्लेखनीय योगदान के दृष्टिगत आलोक कुमार दिल्ली, स्व. सुभाष शर्र्मा की स्मृति में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए संजय वरागटा, सहकारिता क्षेत्र के लिए ओम देवी मल्ला उपाध्यक्ष नेपाल कोओ. फेडरेशन काठमांडू नेपाल, लखन लाल साहू अध्यक्ष छतीसगढ़ राज्य सहकारी विकास संघ रायपुर, डा. जगदीश शर्मा वाइस प्रिंसीपल, बुनकर क्षेत्र में अमला ब्रह्मा आसाम, टिकम राम भुट्टि कालोनी, रामी देवी भुट्टि कालोनी को ठाकुर वेदराम राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई। वर्ष 2017-18 के लिए भुट्टिको द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले पुरोहित चंद्रशेखर बेवस लोक साहित्य राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए डा. विनोद कुमार तनेजा अमृतसर, चांद कुल्लवी लाल चंद प्रार्थी, पहाड़ी कला संस्कृति राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए बलबीर ठाकुर हणोगी, ठाकुर मौलू राम जीवंत पहाड़ी भाषा संस्कृति राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भगवान देव चैतन्य सुंदरनगर का चयन किया गया है। वहीं लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए कर्ण सिंह गुलेरिया व मास्टर शाम सिंह सुल्लतानपुर कुल्लू को प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह पुरस्कार 21 अप्रैल को प्रदान किए जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App